Chandauli News: पुलिस चौकी के सामने शराब की दुकान को चोरो ने 5 महीने में तीसरी बार बनाया निशाना.
"पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।"
chandauli
7:12 PM, May 9, 2026
Share:


शराब दुकान में घुसा चोर महंगी शराब की बोतल ले जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुगलसराय-चकिया तिराहा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान का है, जहां चोरों ने पांच महीने में तीसरी बार दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और महंगी शराब पर हाथ साफ कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर देर रात अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। चोर गल्ले में रखे करीब 70 से 75 हजार रुपये नकद और रेड लेबल समेत 15 से 20 हजार रुपये कीमत की महंगी शराब की बोतलें चोरी कर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर घटना की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चौकी इंचार्ज शिव पूजन बिंद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। लाइसेंसी शराब दुकान के मलिका ने बताया कि पांच महीने के भीतर एक ही दुकान में तीसरी बार चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।#ChandauliNews #Mughalsarai #TheftNews #CrimeNews #PurvanchalBhaskar
