Chandauli News: चोरों ने भाजपा नेता के घर समेत तीन घरों को बनाया निशाना, नगदी सहित आभूषण लेकर चंपत.
"सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी होने पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।"
chandauli
6:01 PM, Oct 26, 2025
Share:


चोरी की घटना होने पर जांच पड़ताल करते हुए सकलडीहा कोतवाली पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने तीन घरों से नगदी सहित लाखों के आभूषण लेकर चंपत हो गए। सुबह नींद खुलने पर परिजनों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले का शीघ्र ही खुलासा किए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
पचखरी गांव में जयप्रकाश सिंह के घर में चोरों ने घुसकर तीस हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण चोरी कर चंपत हो गए। इसके अलावा, गांव के संतोष कुमार सिंह और वंशनारायण यादव के घर में घुसकर चोरों ने निशाना बनाते हुए तेरह हजार नगदी सहित अन्य सामान ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। जबकि जयप्रकाश सिंह के घर में महिलाएं और परिवार के लोग सो भी रहे थे। इसके बाद भी चोरों ने चोरी कर आसानी से चंपत हो गए। चोरी की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। इस बाबत सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी होने पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



