ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves targeted two houses stole cash and jewellery

Chandauli News: दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ.

"इस संबंध में शहाबगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है"

chandauli

9:02 PM, Dec 29, 2025

Share:

Chandauli News: दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ.
logo

चोरो द्वारा तोड़ा गया बक्से का ताला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के हडौरा गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी व जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजवंश मिश्रा के घर चोर छत के रास्ते सीढ़ी के सहारे अंदर घुसे। चोरों ने घर में रखे बॉक्स को तोड़कर उसमें रखी नथिया, कान के आयरन, पैंजनी सहित करीब 20 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं, चोरों ने अनिल गुप्ता के घर को भी निशाना बनाया और बॉक्स समेत उठा ले गए, जिसमें कनफुल, पायल, साड़ियां और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।

रात में जब परिजन जागे तो घर के भीतर सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

इस संबंध में शहाबगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.