ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves targeted two shops at a distance of a few steps from the police station questions raised on the activism of the police

Chandauli News: थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल.

"धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी गहनता से जांच की जा रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। लगातार हो रही चोरियों और पुलिस की कथित निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है"

chandauli

11:12 AM, Oct 2, 2025

Share:

Chandauli News: थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार जारी है। गुरुवार रात चोरों ने धानापुर थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित चौराहे पर दो दुकानों को निशाना बनाया। छत के जरिए सेंधमारी कर दुकान में दाखिल हुए चोर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर अपने साथ ले गए। थाने से महज चाँद कदमों की दूरी पर हुई घटना ने पुलिस की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि थाना चौराहे पर रात में पुलिस का पहरा रहता है।

Img

जानकारी के अनुसार चोरों ने दीपू पटेल की मोबाइल दुकान से मोबाइल एक्सेसरीज और लगभग 30 हजार रुपये नकद चुराए। वहीं, बगल में स्थित रमेश मिष्ठान भंडार से 40 हजार रुपये नकद, गाड़ी के कागजात और एलआईसी सहित अन्य कीमती सामान गायब कर दिया। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ समय से धानापुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरी के मामलों का खुलासा नहीं कर पाई.

विज्ञापन

Img

बीते सितंबर महीने में धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में भी चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई थी। जीवानंद मौर्य के घर में चोर छत के रास्ते घुसे और सोने की अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र, कान की बाली समेत 50 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। इसी तरह 19 सितंबर को अहिकौरा गांव में श्वेता के घर से ढाई लाख रुपये की चोरी हुई थी।

Img

यह घटना उनके पति राधेश्याम पाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के ठीक दो दिन बाद हुई थी, जिससे परिवार को दोहरा सदमा लगा था। इस संबंध में थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी गहनता से जांच की जा रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। लगातार हो रही चोरियों और पुलिस की कथित निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.