ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thieves who entered the house shot dead a teenager when he protested three thieves were caught by villagers

Chandauli News: घर में घुसे चोरों ने विरोध करने पर किशोर की गोली मारकर कि हत्या, एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा.

"इस वारदात से एक बार फिर जिले में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है"

chandauli

8:51 AM, Dec 15, 2025

Share:

Chandauli News: घर में घुसे चोरों ने विरोध करने पर किशोर की गोली मारकर कि हत्या, एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा.
logo

मृतक किशोर की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली. 

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में रविवार की देर रात चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने विरोध करने पर एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक चोर को असलहे के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Img

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात कुछ चोर एक मकान में चोरी की नीयत से घुसे थे। चोर एक बक्सा उठाकर बाहर निकल ही रहे थे कि गृहस्वामी के पुत्र मोनू राम (17 वर्ष) ने पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया। भेद खुलने के डर से चोर के दूसरे साथी ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे मोनू राम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. चंद्रमणि सिंह ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भाग रहे चोरों को घेरकर पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलते ही सैयदराजा थाना पुलिस सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Img

घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तीनों चोरों को हिरासत में लिया और शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस वारदात से एक बार फिर जिले में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.