ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news thousands of acres of crops submerged due to non cleaning of drains former mp ramkishun yadav asked for compensation

Chandauli News: ड्रेनों की सफाई न होने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने मांगा मुआवजा.

“सकलडीहा क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या से किसानों की हजारों एकड़ फसल प्रभावित है। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने प्रशासन से ड्रेनों की सफाई कराने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की।”

chandauli

5:50 PM, Sep 5, 2026

Share:

Chandauli News: ड्रेनों की सफाई न होने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने मांगा मुआवजा.
logo

सकलडीहा में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते पूर्व सांसद रामकिशुन यादव.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र में ड्रेनों की समय से सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी खेतों में जमा है। इससे किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। शुक्रवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने सकलडीहा कस्बे में किसानों के साथ चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ली और प्रशासन से राहत व मुआवजा दिलाने की मांग की।

पूर्व सांसद ने कहा कि समय रहते ड्रेनों की सफाई करा दी जाती तो जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। उन्होंने बताया कि रायल ताल, नोनार धूस, लेहरा-मनिहरा, बाढ़ गंगा और गौरी कोटवा समेत 31 ड्रेनों की सफाई के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर हुआ है। इसके बावजूद कई स्थानों पर प्रभावी ढंग से सफाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।

विज्ञापन

रामकिशुन यादव ने कहा कि किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, ऐसे में प्रशासन को तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने के साथ प्रभावित किसानों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लेहरा, मनिहरा, खड़ेहरा और रिष्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। मौके पर विजेंद्र यादव, तरुण पांडेय, बीरेंद्र यादव, जमुना विश्वकर्मा, श्यामनारायण, गोलू यादव, भगवान यादव और संजय सहित अन्य मौजूद रहे।

सकलडीहा तहसील मार्ग पर दुकानदारों के सामने नाला खोदकर छोड़ दिए जाने से भी लोगों में नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि नाला अधूरा छोड़ने से गंदा पानी और बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुस रहा है। खेतों का पानी भी आसपास के घरों तक पहुंचने से परेशानी बढ़ गई है। दुकानदारों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर समस्या के समाधान की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.