Chandauli News: पुलिस सहायता बूथ के सामने दुकान का टीन काटकर हजारों के सिगरेट और नकदी चोरी.
"दुकान मालिक शेखर गुप्ता और आकाश गुप्ता ने बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे से टीन काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान से 30 हजार रुपए की सिगरेट और 10 हजार रुपए नकद चुरा लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर हुई। दुकान खोलने पर देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ हालत में मिला"
chandauli
6:46 PM, Sep 12, 2025
Share:


दुकान के पिछले हिस्से में टीन काटकर घुसे चोर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे चौकी अंतर्गत चकिया चंदौली तिराहा, गंजी प्रसाद मूर्ति के पास एक दुकान के पीछे से टीन काटकर चोर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान से लगभग 30 हजार रुपए की सिगरेट और 10 हजार रुपए नकदी चुरा कर आराम से फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। पटेल नगर निवासी दुकान मालिक चंद्रशेखर गुप्ता और आकाश गुप्ता ने बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे से टीन काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान से 30 हजार रुपए की सिगरेट और 10 हजार रुपए नकद चुरा लिए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर हुई। दुकान खोलने पर देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ हालत में मिला। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में पहले भी चोरियां हुई हैं, जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस सहायता केंद्र के सामने ही चोरी हो सकती है, जहां 24 घंटे पुलिस रहती है, तब आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। इस बाबत मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।



