मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three accused arrested in the case of deadly attack a young man returning from the fields was attacked with a shovel

Chandauli News: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, खेत से लौट रहे युवक पर फावड़े से किया था हमला.

“सकलडीहा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खेत से लौट रहे युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।”

chandauli

7:49 PM, Jul 24, 2026

Share:

Chandauli News: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, खेत से लौट रहे युवक पर फावड़े से किया था हमला.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में जानलेवा हमले के तीनों आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में सकलडीहा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि 22 जुलाई की रात खेत से घर लौट रहे युवक को रोककर गाली-गलौज की गई और उसके हाथ से फावड़ा छीनकर उसी से सिर पर कई वार किए गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बचाने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपित घायल को मृत समझकर मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर सकलडीहा थाने में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को हरिहरपुर गांव में दबिश देकर वांछित तीनों आरोपियों राहुल, रविन्द्र और राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.