ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three accused carrying a reward of rs 25 000 each were arrested in the dowry murder case they were absconding for four months

Chandauli News: दहेज हत्या के मामले में 25-25 हजार के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार, चार माह से थे फरार.

“नौगढ़ पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।”

chandauli

9:36 AM, Sep 8, 2026

Share:

Chandauli News: दहेज हत्या के मामले में 25-25 हजार के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार, चार माह से थे फरार.
logo

दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार नौगढ़ के तीन आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : लक्की केसरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से दहेज हत्या के मामले में करीब चार महीने से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सियाराम यादव, सोनू कुमार और तीजा देवी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तीनों को सोमवार सुबह करीब 7:55 बजे गिरफ्तार किया गया।

मामला 19 मई 2026 का है। सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र निवासी वकील यादव ने नौगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बहन की शादी 18 मई 2022 को विशेषरपुर निवासी सुशील यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।तहरीर के अनुसार, 19 मई की सुबह महिला को मारपीट के बाद फांसी पर लटका दिया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान होने का भी आरोप लगाया गया था। इसके बाद परिवार को फोन कर महिला के फांसी लगाकर जान देने की सूचना दी गई। मामले में नौगढ़ थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 52/2026 के तहत बीएनएस की धारा 80(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुकदमे में वांछित सियाराम यादव (62), सोनू कुमार (33) और तीजा (57) लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल परशुराम, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल शैलेष कुमार और सर्विलांस सेल के कांस्टेबल गणेश तिवारी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.