मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three arrested in case of attempt to murder sticks recovered

Chandauli News: हत्या के प्रयास के मामले में तीन गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद.

“धीना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी और डंडा बरामद किया गया है।”

chandauli

8:45 PM, Aug 27, 2026

Share:

Chandauli News: हत्या के प्रयास के मामले में तीन गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद.
logo

धीना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र में पड़ोसी से विवाद के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरडीहा गांव में कहासुनी के बाद गोपाल राम और उनके पुत्र नरेन्द्र राम के साथ मारपीट की गई थी।

प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को बरडीहा गांव की नहर पुलिया के पास से रामप्रवेश राम (55), चन्द्रभूषण राम (30) और सूरज राम (24) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सूरज की निशानदेही पर घर के पीछे स्थित मड़ई से घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी और एक बांस का डंडा भी बरामद किया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले वे दोनों भाई घर आए थे। उन्हें जानकारी मिली कि पड़ोसी गोपाल राम का उनके पिता से विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने गोपाल राम और उनके पुत्र नरेन्द्र राम के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.