Chandauli News: जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, नकदी, बाइक और मोबाइल बरामद.
"मुगलसराय पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
6:57 PM, Jun 13, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छिमिया सत्ती क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। वहीं, पांच अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
मुग़लसराय पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छिमिया सत्ती में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर मुगलसराय पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के करीब 4:14 बजे मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच अन्य मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहजौर निवासी सुशील कुमार (31 वर्ष), पराहूपुर निवासी मनीष कुमार (19 वर्ष) तथा छिमिया निवासी राजेन्द्र यादव (46 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से जुए के फड़ से 4,000 रुपये नकद, 48 ताश के पत्ते तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी के दौरान 2,740 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल (UP-67 AC-4369 व UP-62 X-4864) भी बरामद की गईं। कुल बरामद नकदी 6,740 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में मुगलसराय पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
