ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three arrested while gambling rs 5430 and 52 playing cards recovered

Chandauli News: जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 5430 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद.

“मुगलसराय पुलिस ने सहजौर गांव में संत रविदास मंदिर के पास खाली खेत में छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से कुल 5430 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।”

chandauli

6:01 PM, Nov 4, 2026

Share:

Chandauli News: जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 5430 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद.
logo

मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के सहजौर गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संत रविदास मंदिर के पास खाली खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग ताश के पत्ते फेंककर भागने लगे, लेकिन टीम ने तीन लोगों को पकड़ लिया। कुछ अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहजौर निवासी अमित कुमार और गोविन्द शर्मा तथा सैयदराजा थाना क्षेत्र के हलुआ मड़ई निवासी पंकज यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने जुए के फड़ से 5100 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं, तलाशी के दौरान अमित से 70 रुपये, गोविन्द से 150 रुपये और पंकज से 110 रुपये मिले। इस तरह कुल 5430 रुपये नकद बरामद हुए।

विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित मुगलसराय पुलिस टीम ने की।






headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.