Chandauli News: संदिग्ध गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस ने 70 किलो से अधिक मांस किया बरामद.
"पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार यादव को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने प्रथम दृष्टया बरामद मांस को गौवंशीय बताया। पुलिस ने आवश्यक नमूने लेकर सील कर दिए हैं और प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।"
chandauli
6:48 PM, Jun 21, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के सतपोखरी गांव में पुलिस ने पशु तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराये की दुकान से 70 किलो 760 ग्राम संदिग्ध मांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। बरामद मांस को प्रथम दृष्टया गोमांस बताया गया है, जिसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र भ्रमण और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि सतपोखरी स्थित एक दुकान में कुछ लोग गोमांस रखकर बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। तलाशी के दौरान तीन बोरियों और एक झोले से कुल 70.760 किलोग्राम संदिग्ध मांस बरामद हुआ। साथ ही मांस काटने में प्रयुक्त चापड़, तीन चाकू, दो रेती, एक कुल्हाड़ी तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीर, राजू कुरैशी और रहीम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार के भभुआ क्षेत्र से मांस लाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करते थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार यादव को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने प्रथम दृष्टया बरामद मांस को गौवंशीय बताया। पुलिस ने आवश्यक नमूने लेकर सील कर दिए हैं और प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में मुगलसराय थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।
