Chandauli News: तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार, दो मैजिक से मुक्त कराये गए तीन गोवंश.
"प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा बिंदेश्वर प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जेठमलपुर के पास दो मैजिक वाहनों को रोका गया। जांच करने पर वाहनों में अवैध रूप से गोवंश लदे पाए गए।"
chandauli
7:59 PM, Jan 20, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस गिरफ्त में गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो मैजिक वाहनों से तीन गोवंश बरामद करते हुए तीन गोतस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा बिंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा जेठमलपुर एनएच-19 हाईवे की उत्तरी लेन पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जेठमलपुर के पास दो मैजिक वाहनों को रोका गया। जांच करने पर वाहनों में अवैध रूप से गोवंश लदे पाए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान विकास यादव निवासी मचियां कला, थाना चंदौली; अनिल यादव निवासी सहजौर, थाना मुगलसराय तथा सुजीत निवासी रौना, थाना मुगलसराय के रूप में हुई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



