मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three children of the same family who went to school go missing mysteriously

Chandauli News: स्कूल गए एक ही परिवार के तीन बच्चे रहस्यमय ढंग में लापता.

"सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बच्चों की तलाश में जुटी है। आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है और जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।"

chandauli

12:22 PM, Apr 14, 2026

Share:

Chandauli News: स्कूल गए एक ही परिवार के तीन बच्चे रहस्यमय ढंग में लापता.
logo

लापता मासूम बच्चे

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयु नगर (चंदौली). 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती, सर्कस रोड से एक ही परिवार के तीन बच्चों के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सोमवार को स्कूल गए तीनों बच्चे देर शाम तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Img

जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी नवाब और आबिद सगे भाई हैं। नवाब की 13 वर्षीय पुत्री तथा आबिद की 5 वर्षीय पुत्री और 7 वर्षीय पुत्र घर के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह तीनों बच्चे रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्कूल की छुट्टी हो जाती है, लेकिन इसके बाद भी बच्चे घर वापस नहीं पहुंचे। बच्चों के देर तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए और आसपास के मोहल्लों, रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां उनकी तलाश शुरू की गई। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद जब बच्चों का कोई पता नहीं चला तो परिजन स्कूल पहुंचे, लेकिन वहां ताला बंद मिला। इससे उनकी चिंता और बढ़ गई।

विज्ञापन

Img

पूरी रात तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर मंगलवार की सुबह पीड़ित परिवार मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बच्चों की तलाश में जुटी है। आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है और जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मोहल्ले में भी दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.