मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three day inter school sports competition organized in dalims sunbeam school

Chandauli News: डालिम्स सनबीम स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन.

"डालिम्स सनबीम स्कूल मरूई की प्रधानाचार्या मेहरू निशा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।"

chandauli

8:47 PM, Jan 22, 2026

Share:

Chandauli News: डालिम्स सनबीम स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन.
logo

मसाल जलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हैं मुख्य अतिथि

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली)  

चंदौली। डालिम्स सनबीम स्कूल मरूई, सैयदराजा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्य अतिथि कैलाश नाथ सिंह ने मशाल प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Img

अंतरविद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं पूर्ण रूप से पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गईं।

इस खेल महोत्सव में डालिम्स सनबीम स्कूल मरूई, जेडी पब्लिक स्कूल नई बाजार, बीपीएस स्कूल नौबतपुर, रमन पब्लिक स्कूल नेगुरा तथा आईपीएस नवही सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा परिसर खेल भावना से सराबोर नजर आया।

Img

इस अवसर पर डालिम्स सनबीम स्कूल मरूई की प्रधानाचार्या मेहरू निशा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन में अभय सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण, अन्य विद्यालयों के अध्यापक, कोच एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.