मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three died due to poisonous gas four people went down into the well to take out the samarsable one is in critical condition

Chandauli News: जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन की मौत, समरसेबल निकालने कुएं में उतरे चार लोग, एक कि हालत गंभीर.

“चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। किड़हिरा गांव में कुएं से खराब समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम और हड़कंप का माहौल है।”

chandauli

4:00 PM, Aug 22, 2026

Share:

Chandauli News: जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन की मौत, समरसेबल निकालने कुएं में उतरे चार लोग, एक कि हालत गंभीर.
logo

शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मामले की जांच पड़ताल करतेथानाध्यक्ष

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : रतीश कुमार, शहाबगंज चंदौली.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को खराब समरसेबल निकालने के लिए कुएं में उतरे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं के भीतर जहरीली गैस की चपेट में आने से लोग बेहोश होकर गिर पड़े। हादसे में जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली की मौत हो गई, जबकि शमशेर और मेराज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Img

जानकारी के अनुसार कि गांव के एक कुएं में काफी समय से समरसेबल खराब पड़ा था। शनिवार को उसे बाहर निकालने के लिए लोग कुएं के अंदर उतरे। कुछ ही देर बाद जहरीली गैस का असर होने लगा और एक-एक कर लोग बेहोश होकर कुएं में गिर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और राहत-बचाव का प्रयास शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से कुएं से लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं शमशेर और मेराज की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Img

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कुएं से बाहर निकाला गया। तीन लोगों की मौत की सूचना मिलते घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया कुएं के भीतर जहरीली गैस की मौजूदगी को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि गैस किस प्रकार की थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा। एक साथ तीन लोगों की मौत से किड़हिरा गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना ने बिना सुरक्षा इंतजाम के गहरे कुएं में उतरने के खतरे को भी उजागर कर दिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.