ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three injured in head on collision between two bikes one in critical condition

Chandauli News: दो बाइको की आमने-सामने कि टक्कर में तीन घायल, एक की हालत गंभीर.

"टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज सहित दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना में सूरज को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बबूरी पुलिस को दी"

chandauli

8:49 PM, Jan 3, 2026

Share:

Chandauli News: दो बाइको की आमने-सामने कि टक्कर में तीन घायल, एक की हालत गंभीर.
logo

दुर्घटना स्थल पर इकट्ठा भीड़

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी. 

चंदौली। शनिवार की दोपहर बबूरी थाना क्षेत्र के टडिया गांव के पास आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को आंशिक चोटें आईं। जानकारी के अनुसार नकटी गांव निवासी लाल बहादुर का पुत्र सूरज स्प्लेंडर बाइक से किसी कार्य से बनौली चट्टी गया हुआ था। काम समाप्त कर घर लौटते समय टडिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज सहित दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना में सूरज को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बबूरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.