ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three members of interstate battery theft gang arrested

Chandauli News: अंतर्राज्यीय बैटरी चोरी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार.

"पूछताछ में चोरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बरियारपुर और आसपास के कई स्थानों से बैटरियां चुराकर उन्हें बाहर बेचने की योजना बनाई थी। फिलहाल तीनों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।"

chandauli

5:43 PM, Oct 23, 2025

Share:

Chandauli News: अंतर्राज्यीय बैटरी चोरी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार.
logo

इलिया पुलिस की गिरफ्त में कर बरामद बैटरी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। इलिया पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों में एक अंतर्राज्यीय अपराधी भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो बड़ी और तीन छोटी बैटरियां बरामद की हैं।
इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बिहार सीमा से सटे बरियारपुर गांव और आसपास के इलाकों में बैटरी चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी की बैटरियां बेचने के लिए भिटिया गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों चोरों को मौके पर धर दबोचा।
 गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिकेश उर्फ बंटी और सनी, दोनों बरियारपुर गांव के निवासी हैं। जबकि तीसरा अभियुक्त राजन कैमूर (बिहार) के चांद थाना क्षेत्र के चंदा गांव का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बरियारपुर और आसपास के कई स्थानों से बैटरियां चुराकर उन्हें बाहर बेचने की योजना बनाई थी। फिलहाल तीनों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक उमाकांत यादव, ज्ञानेश्वर पांडे, जयप्रकाश सिंह एवं अजीत यादव पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.