Chandauli News: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद.
"पकड़े गए संदीप यादव निवासी बगही कुम्भापुर थाना सैयदराजा, शिवम चौबे ग्राम कुड़ारी थाना दुर्गावती जिला भभुआ कैमूर और संदीप शर्मा, कुड़ारी थाना दुर्गावती जिला भभुआ कैमूर बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं"
chandauli
5:54 PM, Oct 17, 2025
Share:


सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक और 06 मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए दो अभियुक्त बिहार राज्य के जबकि एक सैयदराजा थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया। जानकारी के अनुसार, सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय पुलिस टीम के साथ जमानियॉं तिराहा के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल BR26R6719 और 06 मोबाइल सेट बरामद किए गए। इस संबंध में सैयदराजा थाना पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए संदीप यादव निवासी बगही कुम्भापुर थाना सैयदराजा, शिवम चौबे ग्राम कुड़ारी थाना दुर्गावती जिला भभुआ कैमूर और संदीप शर्मा, कुड़ारी थाना दुर्गावती जिला भभुआ कैमूर बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तारी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, छोटेलाल, कॉन्स्टेबल बृजेश चौहान, शंकर राम थाना सैयदराजा जनपद चंदौली।
विज्ञापन



