Chandauli News: जाली नोट बनाने वाला गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार, दो नाबालिक हिरासत में, इस्टाग्राम पर मिली थी नोट छापने की टिप्स.
"सीओ अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जाली नोट के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
2:36 PM, Mar 23, 2026
Share:


पकड़े गए 100 रूपये के जाली नोट
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना व स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाली नोट बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में जाली नोट और उन्हें तैयार करने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 22 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मानसनगर गेट के पास एक मकान में जाली नोट बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। मौके से 100 रुपये के 55 जाली नोट, 452 अधनिर्मित नोट, वाटरमार्क शीट, प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन, कटर पेपर, स्याही समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह ने बताया कि आरोपी यूट्यूब और गूगल के माध्यम से जाली नोट बनाने की तकनीक सीखकर इस अवैध धंधे में शामिल हुए थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए थे और जाली नोट तैयार कर असली नोटों के बदले सप्लाई करते थे।
सीओ ने बताया कि 3500 रुपये के जाली नोट के बदले 1000 रुपये असली वसूले जाते थे। इस मामले में अलीनगर थाने में धारा 178/179/180/181 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदय सिंह यादव (निवासी महदेवा, थाना बलुआ) के रूप में हुई है।
