ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three minors recovered at ddu junction after informing the family members handed them over to the child help desk

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर तीन नाबालिग बरामद, परिजनों को सूचना देकर चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा.

“डीडीयू रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से तीन नाबालिगों को बरामद किया। पूछताछ में तीनों के घर से बिना बताए घूमने निकलने की जानकारी सामने आई।”

chandauli

7:59 PM, Sep 10, 2026

Share:

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर तीन नाबालिग बरामद, परिजनों को सूचना देकर चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा.
logo

रेलवे स्टेशन पर बरामद नाबालिगों के साथ आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की जांच के दौरान तीन नाबालिगों को बरामद किया। तीनों बच्चे घरवालों को बिना बताए घूमने के लिए निकले थे।

आरपीएफ डीडीयू पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अनिता कुमारी ने बताया कि बाल तस्करी की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन पर लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी क्रम में सुबह करीब 9:20 बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची 12987 अप सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की जांच की गई। जांच के दौरान तीन नाबालिग अकेले मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे परिजनों को बिना बताए घर से घूमने निकले थे। इनमें दो बच्चे कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसीही गांव और एक रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के चेन्हवा गांव का निवासी है।

विज्ञापन

इसके बाद चाइल्ड हेल्प डेस्क और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी संस्था की टीम ने तीनों बच्चों की काउंसलिंग की। बच्चों द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर आरपीएफ ने उनके परिजनों को सूचना दी।परिजनों को सूचना देने के बाद तीनों नाबालिगों को सुरक्षित घर पहुंचाने की प्रक्रिया के तहत चाइल्ड हेल्प डेस्क के कर्मचारियों को सौंप दिया गया। आरपीएफ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन पर जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.