Chandauli News: 24 घंटे में तीन नाबालिगों की बरामदगी, पुलिस टीम को एसपी ने किया सम्मानित.
"इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संबंधित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी तरह त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करने के निर्देश दिए।"
chandauli
7:08 PM, Apr 16, 2026
Share:


सीओ पीडीडीयू नगर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती से गायब हुए एक ही परिवार के तीन नाबालिग बच्चों की महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह और मुगलसराय कोतवाल विजय प्रताप सिंह की सराहना की गई।
गौरतलब है कि नई बस्ती क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चे अचानक लापता हो गए थे। एक ही परिवार के तीन बच्चों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई थी।सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया। टीम ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए बच्चों की लोकेशन ट्रेस की और जनपद गाजीपुर पुलिस से समन्वय स्थापित किया।
विज्ञापन
तेज कार्रवाई और सटीक रणनीति के चलते पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संबंधित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी तरह त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
