ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three professors of pg college got patent from government of india

Chandauli News: पीजी कॉलेज के तीन प्रोफेसरों को मिला भारत सरकार से पेटेंट.

"महाविद्यालय के तीन वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. दयाशंकर सिंह यादव (विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र), प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह (विभागाध्यक्ष, भूगोल) एवं डॉ. वंदना (मनोविज्ञान) को संयुक्त रूप से भारत सरकार द्वारा पेटेंट प्रदान किया गया है। उनके शोध का विषय “सामुदायिक कौशल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं का सशक्तिकरण है"

chandauli

9:11 PM, Jan 4, 2026

Share:

Chandauli News: पीजी कॉलेज के तीन प्रोफेसरों को मिला भारत सरकार से पेटेंट.
logo

डॉ. वंदना

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। नया साल सकलडीहा पीजी कॉलेज के लिए उपलब्धियों की सौगात लेकर आया है। महाविद्यालय ने एक साथ तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़े शोध पर भारत सरकार से प्राप्त पेटेंट सबसे प्रमुख उपलब्धि है। इसके साथ ही कॉलेज को राष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी तथा विद्या परिषद में प्रतिनिधित्व का गौरव भी मिला है।

Img

महाविद्यालय के तीन वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. दयाशंकर सिंह यादव (विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र), प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह (विभागाध्यक्ष, भूगोल) एवं डॉ. वंदना (मनोविज्ञान) को संयुक्त रूप से भारत सरकार द्वारा पेटेंट प्रदान किया गया है। उनके शोध का विषय “सामुदायिक कौशल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं का सशक्तिकरण” है। यह पेटेंट न केवल अकादमिक नवाचार को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास और संसाधन मानचित्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

दूसरी बड़ी उपलब्धि के रूप में वैश्विक मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए), नई दिल्ली द्वारा महाविद्यालय को राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। रक्षा अध्ययन विभाग के प्रभारी प्रो. विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आगामी मार्च माह के दूसरे सप्ताह में “ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय विदेश एवं सुरक्षा नीति पर प्रभाव” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस परिषद के अध्यक्ष देश के माननीय उपराष्ट्रपति होते हैं।वहीं तीसरी उपलब्धि के अंतर्गत पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विद्या परिषद में महाविद्यालय के प्रो. दयाशंकर सिंह यादव को तीन वर्षों के लिए सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति द्वारा की गई है, जिससे कॉलेज के शैक्षणिक सम्मान में और वृद्धि हुई है।

Img

इन उपलब्धियों पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षकों को बधाई दी है। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षकों ने अपने बौद्धिक परिश्रम और शोध कार्यों से महाविद्यालय की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.