Chandauli News: शराब तस्करी के आरोप में बिहार निवासी तीन गिरफ्तार, 34 लीटर देशी शराब बरामद.
“मुगलसराय पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 170 टेट्रा पैक में कुल 34 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई।”
chandauli
9:19 PM, Nov 3, 2026
Share:


मुग़लसराय पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने मंगलवार की रात अवैध देशी शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों से एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 34 लीटर देशी शराब बरामद की है। पहली कार्रवाई सुभाष पार्क के पास हुई, जहां चेकिंग के दौरान कैलाशपुरी की ओर से मुगलसराय रेलवे स्टेशन जा रहे एक पुरुष और महिला को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर फायर सर्विस के सामने पकड़ लिया गया। उनकी पहचान बिहार के रोहतास जिले के बलथुआ निवासी मोहन पासवान और उसकी पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान मोहन के पास मौजूद बैग और झोले से ब्लू लाइम ब्रांड के 70 टेट्रा पैक यानी 14 लीटर तथा मीरा देवी के झोले से विंडिज ब्रांड के 25 टेट्रा पैक यानी पांच लीटर देशी शराब बरामद हुई। इस तरह पहली कार्रवाई में कुल 19 लीटर शराब मिली। दूसरी कार्रवाई परमार कटरा मुगलसराय में रात्रि गश्त के दौरान की गई। यहां पुलिस ने सिर पर कपड़े में गठरी बांधकर जा रही बिहार के रोहतास जिले की सुनीता देवी को रोककर तलाशी ली तो गठरी से ब्लू लाइम देशी शराब के 75 टेट्रा पैक बरामद हुए। इनकी कुल मात्रा 15 लीटर बताई गई है।
विज्ञापन
दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 170 टेट्रा पैक में 34 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई में बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।



