ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three smugglers arrested with liquor being taken to bihar one was also caught in illegal sale

Chandauli News: बिहार ले जाई जा रही शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, अवैध बिक्री में भी एक पकड़ा गया.

“चंदौली के सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा रेलवे स्टेशन से बिहार शराब ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 बोतल अंग्रेजी शराब और 50 पाउच देशी शराब बरामद की। वहीं अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को 36 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा गया है।”

chandauli

9:21 PM, Sep 28, 2026

Share:

Chandauli News: बिहार ले जाई जा रही शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, अवैध बिक्री में भी एक पकड़ा गया.
logo

सकलडीहा कोतवाली में गिरफ्तार बिहार के पकड़े गये शराब तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम सकलडीहा-नागेपुर मार्ग के पास से एक व्यक्ति को 36 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिरोहूपुर गांव निवासी 55 वर्षीय नगीना राय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

इसी क्रम में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम ने ट्रेन के जरिए बिहार शराब ले जाने की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उनके पास से 18 बोतल अंग्रेजी शराब और 50 पाउच देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला देदौरा निवासी सोनू राय, विपिन और सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब की अवैध बिक्री और तस्करी से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद, उपनिरीक्षक अभिमन्यु राय, राजेंद्र सिंह, संदीप यादव, सतीश पटेल, हृदेश चक्रवर्ती और रोहित यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.