Chandauli News: प्रतिभा सम्मान में तीन विद्यार्थियों को मिली साइकिल.
“बरहन स्थित स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ग्रुप ऑफ एजुकेशन में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। शिक्षा ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने साइकिल देकर सम्मानित किया।”
chandauli
10:06 AM, Oct 3, 2026
Share:


बरहन में प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल देते अतिथि
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ग्रुप ऑफ एजुकेशन धीना की ओर से शुक्रवार को बरहन गांव स्थित परिसर में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के एमएलसी लाल बिहारी यादव रहे। अध्यक्षता पीजी कॉलेज सकलडीहा के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संत त्रिपाठी ने की।
शिक्षा ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्र सोनू कुमार ने प्रथम, कक्षा आठ की छात्रा अंजनी कुमारी ने द्वितीय और कक्षा तीन की छात्रा श्रेया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव, पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज कुमार सिंह और प्रोफेसर संत त्रिपाठी ने तीनों विद्यार्थियों को साइकिल देकर सम्मानित किया। साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव ने कहा कि शिक्षा जीवन की अमूल्य निधि है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज और देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर देश के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से वे विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारियां संभालकर राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन गुरु प्रकाश यादव ने किया। इस दौरान प्रबंधक जगमेंद्र यादव, मुकेश यादव, रामजनम यादव, एडवोकेट अशोक यादव, गुरुदयाल यादव, अजीत पांडेय, सुरेंद्र यादव सहित शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।


