Chandauli News: टोटो में महिला को बातों में उलझाकर मंगलसूत्र का लॉकेट चुराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार.
“मुगलसराय पुलिस ने टोटो में महिला को बातों में उलझाकर मंगलसूत्र का लॉकेट चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का लॉकेट बरामद किया। तीनों आरोपी बिहार की रहने वाली हैं।”
chandauli
8:56 PM, Sep 30, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने टोटो में महिला को बातों में उलझाकर मंगलसूत्र का लॉकेट चोरी करने के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को अनुराधा सोनकर निवासी महमूरगंज, वाराणसी, बिछड़ी में अपने भांजे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थीं। परमार कटरा में सामान खरीदने के बाद वह टोटो से चकिया तिराहे के पास उतरीं। भाई के पूछने पर उन्हें गले से मंगलसूत्र का लॉकेट गायब होने की जानकारी हुई। आरोप है कि टोटो में सवार तीन महिलाओं ने उन्हें बातों में उलझाकर लॉकेट चोरी कर लिया था।मामले में 29 सितंबर को मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जीटीआर ब्रिज के पश्चिम पुलिस कालोनी रेलवे पटरी के किनारे मंदिर के पास से तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान दुर्गा देवी निवासी दोहरा, थाना बिहिया, आरा, बिहार, नैना देवी निवासी अकोड़ी विदेशी टोला, रोहतास, बिहार और देवपरी निवासी काली माई धरारा, थाना बिहिया, आरा, बिहार के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



