ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news citation to constable for his excellent contribution in disposal of igrs

Sonbhadra News: आईजीआरएस निस्तारण में उत्कृष्ट योगदान पर कांस्टेबल को प्रशस्ति-पत्र.

आईजीआरएस निस्तारण में उत्कृष्ट योगदान पर बीजपुर थाने के कांस्टेबल सरोज अमितकुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने जनशिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में अहम भूमिका निभाई। अगस्त 2026 के आईजीआरएस मूल्यांकन में सोनभद्र के प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर उनके कार्य की सराहना की गई।

sonbhadra

9:32 PM, Sep 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: आईजीआरएस निस्तारण में उत्कृष्ट योगदान पर कांस्टेबल को प्रशस्ति-पत्र.
logo

आईजीआरएस निस्तारण में उत्कृष्ट योगदान पर कांस्टेबल सरोज अमितकुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीजपुर थाने में नियुक्त कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर थाना बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने प्रदान किया। प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया कि कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण ने थाने को प्राप्त आईजीआरएस संदर्भों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय में अधिक से अधिक शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने संदर्भों को सी-श्रेणी में जाने से रोकने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए। उनके कार्यों के परिणामस्वरूप अगस्त 2026 के प्रदेश स्तरीय आईजीआरएस मूल्यांकन में सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने कांस्टेबल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जनशिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने कांस्टेबल सरोज अमितकुमार के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की कर्तव्यनिष्ठा से विभाग की कार्यप्रणाली और जनता का विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कांस्टेबल से भविष्य में भी इसी मनोयोग, प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। सम्मान मिलने पर थाने के पुलिसकर्मियों ने भी उनके कार्य की सराहना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.