Chandauli News: जन्माष्टमी पर चाक-चौबंद सुरक्षा, अश्लील कार्यक्रमों पर पुलिस की रहेगी नजर.
“जन्माष्टमी को लेकर चंदौली में मंदिरों और थानों की सजावट के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। पुलिस ने अश्लील कार्यक्रमों पर रोक के निर्देश दिए हैं।”
chandauli
7:05 PM, Sep 4, 2026
Share:


जन्माष्टमी की सजावट
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। जिले में जन्माष्टमी का उत्साह नजर आने लगा है। मंदिरों और घरों के साथ पुलिस थानों को भी सजाया गया है। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है।
सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुगलसराय क्षेत्र में जन्माष्टमी के कार्यक्रमों को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। मुगलसराय कस्बे के साथ दुलहीपुर और पड़ाव में यातायात व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति की महिला पुलिसकर्मियों की टीमें भी लगातार भ्रमणशील रहेंगी। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराना है।
विज्ञापन
सीओ ने स्पष्ट किया कि जन्माष्टमी के नाम पर किसी भी तरह के अश्लील नृत्य या कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। यदि कहीं ऐसा कार्यक्रम होता है तो पुलिस उसे तत्काल रोकने की कार्रवाई करेगी।



