Chandauli News: आंधी में बाबा बनवारी दास मंदिर का टीनशेड उड़ा, मजार का गुंबद भी क्षतिग्रस्त.
"आंधी-तूफान के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही। कई गांवों में देर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।"
chandauli
11:32 PM, May 14, 2026
Share:


बनवारी दास मंदिर का क्षतिग्रस्त टीम शेड
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज (चंदौली).
चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र में बुधवार शाम आई तेज आंधी और तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। लतीफशाह स्थित बाबा बनवारी दास मंदिर परिसर में लगा विशाल टीनशेड तेज हवाओं के कारण उड़ गया। टीनशेड का कुछ हिस्सा पास स्थित लतीफशाह बाबा की मजार के गुंबद पर जा गिरा, जिससे गुंबद भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार अचानक तेज धूलभरी आंधी शुरू हुई और कुछ ही देर में टीनशेड उखड़कर दूर जा गिरा। बताया गया कि मंदिर परिसर में हाल ही में सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य कराया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया टीनशेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त टीनशेड हटाने में जुट गए। लोगों ने मंदिर समिति से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं आंधी के कारण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही और कई गांवों में देर तक आपूर्ति बाधित रही।
