ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tired of family feud a young man committed suicide by hanging himself

Chandauli News: पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने फंदे से लटककर दी जान.

"अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके उपरांत मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। भाई विवेक सिंह, पत्नी ममता देवी, पुत्र शिवम व सत्यम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वही उसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है"

chandauli

7:57 PM, Nov 1, 2025

Share:

Chandauli News: पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने फंदे से लटककर दी जान.
logo

मृतक शिवप्रसाद सिंह की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी युवक ने गृहकलह से उबकर अपने कमरे में शनिवार को रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

Img

पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के दयालपुर का निवासी शिव प्रसाद सिंह, 36 वर्ष, ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शनिवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर खिड़की से अंदर देखा तो फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। यह देख चिखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

विज्ञापन

Img

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इधर भाई विवेक सिंह, पत्नी ममता देवी, पुत्र शिवम व सत्यम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वही उसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके उपरांत मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.