मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news toto ride overturned on dilapidated road villagers narrowly escaped

Chandauli News: जर्जर सड़क पर पलटी सवारी टोटो, बाल-बाल बचे ग्रामीण.

"लोगों ने आरोप लगाया कि जलभराव और खराब सड़क की समस्या की शिकायत कई बार की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।"

chandauli

7:47 PM, Feb 13, 2026

Share:

Chandauli News: जर्जर सड़क पर पलटी सवारी टोटो, बाल-बाल बचे ग्रामीण.
logo

कीचड़ भरे सड़क पर पलटी टोटो पर सवार यात्रियों को बाहर निकलते स्थानीय लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नईकोट गांव के ग्रामीण टिमिलपुर गांव में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने सवारी टोटो वाहन से जा रहे थे। सीएचसी मार्ग पर निर्माण कार्य चलने के कारण वाहन पुरानी अस्पताल मार्ग से होकर गुजर रहा था।

बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से सड़क पर नाबदान का पानी बह रहा है, जिससे मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसी दौरान गांव के पास पहुंचते ही सवारी टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार लोग किसी तरह बाहर निकले। संयोग अच्छा रहा कि सभी सवार बाल-बाल बच गए और कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। लोगों ने आरोप लगाया कि जलभराव और खराब सड़क की समस्या की शिकायत कई बार की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.