ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news toto riding youth seriously injured in road accident referred to trauma center tractor without light indicator became the cause of the accident

Chandauli News: सड़क दुर्घटना में टोटो सवार युवक गंभीर रूप से घायल,ट्रामा सेंटर रेफर, बिना लाइट-इंडिकेटर वाला ट्रैक्टर बना हादसे का कारन.

"ग्रामीणों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और कहा कि यदि पुलिस बिना लाइट व इंडिकेटर वाले ट्रैक्टरों पर सख्त रोक और जुर्माना लगाए तो हादसे घट सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है"

chandauli

8:23 PM, Nov 1, 2025

Share:

Chandauli News: सड़क दुर्घटना में टोटो सवार युवक गंभीर रूप से घायल,ट्रामा सेंटर रेफर, बिना लाइट-इंडिकेटर वाला ट्रैक्टर बना हादसे का कारन.
logo

ट्रेक्टर के टक्कर से गंभीर रूप से घायल टोटो सवार युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज.

चंदौली । शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में टोटो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़गांवा निवासी कैलाश विश्वकर्मा (34) मोहम्मदाबाद चकिया से टोटो पर बैठकर अपने गांव जा रहा था। केरा गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने टोटो से टक्कर कर दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कैलाश सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हुए लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नाज़ुक हालत देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर, बीएचयू वाराणसी रेफर किया। वहां इलाज जारी है।

Img

घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश दोनों फैल गए। स्थानीय लोग बोलते हैं कि बिना हेडलाइट, इंडिकेटर और नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों का रातदिन आवागमन आम हो गया है। ऐसे चालक न तो गति सीमा का पालन करते हैं और न ही यातायात नियम मानते हैं, जिससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक ड्राइवर अक्सर शराब में या लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

Img

नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और कहा कि यदि पुलिस बिना लाइट व इंडिकेटर वाले ट्रैक्टरों पर सख्त रोक और जुर्माना लगाए तो हादसे घट सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.