मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tractor overturned while going to the fields intermediate student died after getting buried under the engine

Chandauli News: खेत जाते समय पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबकर इंटर के छात्र की मौत.

“चकिया क्षेत्र में खेत की जुताई के लिए जाते समय ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय छात्र की इंजन के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की जानकारी मिलने पर जांच में जुट गई।”

chandauli

8:33 PM, Jul 31, 2026

Share:

Chandauli News: खेत जाते समय पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबकर इंटर के छात्र की मौत.
logo

बेलावर गांव में ट्रैक्टर हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण, जांच करती पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बेलावर गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार सुबह खेत की जुताई के लिए जाते समय ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार 19 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक इंटरमीडिएट (12वीं) का छात्र था।

जानकारी के अनुसार पवन कुमार चालक राजन और उसके भाई साजन के साथ ट्रैक्टर से खेत की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर लगा होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। चालक और उसका भाई उछलकर सुरक्षित बच गए, लेकिन पवन इंजन के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर हटाकर उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी और युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम को जानकारी मिलने पर सैदूपुर चौकी प्रभारी अनिल पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.