Chandauli News: जर्जर पुलिया पर गेहूं लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चालक गंभीर घायल.
"लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर सुदामा यादव ने बताया कि पुलिया निर्माण का प्रस्ताव पहले शासन को भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। अब दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है और स्वीकृति मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।"
chandauli
10:13 AM, Jun 9, 2026
Share:


झज्जर पुलिया से नहर में पलटा गेहूं लदा ट्रैक्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के चतुर्भुजपुर-अमावल मार्ग पर वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बन गई। सोमवार सुबह गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गेहूं की खेप भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह चालक को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार महराजपुर निवासी 42 वर्षीय सुभाष यादव गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सकलडीहा क्रय केंद्र जा रहे थे। नईबाजार की ओर से चतुर्भुजपुर-अमावल मार्ग होते हुए जैसे ही वह क्षतिग्रस्त पुलिया के पास पहुंचे, ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में चालक ट्रैक्टर सहित पुलिया के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान एक बाइक सवार भी असंतुलित होकर गिर गया, जिससे उसे भी चोटें आईं। वहीं ट्रॉली में लदा गेहूं सड़क और पुलिया के आसपास बिखर गया, जिससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि चतुर्भुजपुर-अमावल मार्ग की यह पुलिया पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त है। लोक निर्माण विभाग ने केवल चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। इस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ती है। यह मार्ग सकलडीहा बाजार, रेलवे स्टेशन, नईबाजार, चंदौली और वाराणसी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। साथ ही बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। किसानों और ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए पुलिया के तत्काल निर्माण की मांग की है।
