Chandauli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार.
"बलुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की ही हैं और इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।"
chandauli
6:16 PM, Apr 13, 2026
Share:


बलुआ पुलिस की गिरफ्त में तीनो आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली बरामद की है। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को ग्राम चकिया बिहारी मिश्र से अज्ञात चोरों द्वारा ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी कर ली गई थी। मामले में प्रभुनारायण गुप्ता की तहरीर पर बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान 12/13 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारूफपुर के पास गंगा किनारे घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत एक अन्य ट्रैक्टर बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश राम (28 वर्ष), पंकज कश्यप (28 वर्ष) और बिरजू कश्यप (22 वर्ष), सभी निवासी नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की ही हैं और इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।
