Chandauli News: वायरल मारपीट वीडियो के बाद दर्ज मुकदमे पर भड़के व्यापारी, कोतवाली में किया हंगामा.
"सकलडीहा कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
8:52 PM, May 23, 2026
Share:


सकलडीहा कोतवाली में संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज होने पर व्यापारियो के साथ पहुंचे भाजपा नेता
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कस्बे में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने सकलडीहा कोतवाली पहुंचकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कोतवाली परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
दरअसल बीते दिनों सकलडीहा कस्बे में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही थी। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने उल्टे पीड़ित पक्ष के पति, पत्नी, बेटी समेत छह लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि मुकदमे में ऐसे लोगों के नाम भी शामिल कर दिए गए जो घटना स्थल पर मौजूद ही नहीं थे।
विज्ञापन
मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान और जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मुकदमे की निष्पक्ष जांच कर फर्जी तरीके से लगाए गए आरोप वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्दोष लोगों का उत्पीड़न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेताओं और एक दरोगा के बीच कटाक्ष को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
