Chandauli News: यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन.
“यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में चंदौली में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर शुल्क वापस लेने की मांग की। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।”
chandauli
10:14 PM, Oct 9, 2026
Share:


डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते व्यापारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। यूपीआई के माध्यम से दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर 15 अक्टूबर से प्रस्तावित एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पंचायत में पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया।
इसके बाद व्यापारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को सौंपा। व्यापारियों ने प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग करते हुए व्यापारी विरोधी टैक्स बंद करो, यूपीआई से टैक्स हटाओ और नया एमडीआर टैक्स वापस लो जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना था कि डिजिटल भुगतान अब व्यापारिक गतिविधियों का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


