ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news traffic disrupted on ddu junction patna rail route due to breakage of tractor axle on railway track

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने से डीडीयू जंक्शन पटना रेल रुट पर आवागमन बाधित.

"कृषि उपयोग में प्रयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर पर 400 से 500 फीट तक मैटेरियल्स लादकर धड़ल्ले से आवागमन पूरे जनपद में किया जा रहा है, जो दुर्घटना को दावत देने के साथ-साथ बीच रास्ते में खराब हो जा रहे हैं। शनिवार को कुछमन रेलवे क्रॉसिंग ओवरलोड ट्रैक्टर का गुल्ला पीडीडीयू नगर पटना रेलवे ट्रैक पर टूटकर ट्रैक्टर ट्राली अलग-अलग हो गया"

chandauli

4:48 PM, Oct 25, 2025

Share:

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने से डीडीयू जंक्शन पटना रेल रुट पर आवागमन बाधित.
logo

कुछमन रेलवे फाटक के ट्रैक पर गुल्ला टूटने से खड़ा गिट्टी लदा ट्रेक्टर ट्रॉली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर कुछमन रेलवे फाटक के ट्रैक पर ओवरलोड ट्रैक्टर का गुल्ला टूट जाने के कारण पीडीडीयू नगर पटना रूट बाधित हो गया। वहीं अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि 38 मिनट बाद आरपीएफ द्वारा जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया। अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर ओवरलोड वालों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। इसके साथ ही कृषि उपयोग में प्रयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर पर 400 से 500 फीट तक मैटेरियल्स लादकर धड़ल्ले से आवागमन पूरे जनपद में किया जा रहा है, जो दुर्घटना को दावत देने के साथ-साथ बीच रास्ते में खराब हो जा रहे हैं। कामोवेश यही हालात शनिवार को कुछमन रेलवे क्रॉसिंग पर देखने को मिले। जहां ओवरलोड ट्रैक्टर का गुल्ला पीडीडीयू नगर पटना रेलवे ट्रैक पर टूटकर ट्रैक्टर ट्राली अलग-अलग हो गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक जाम के साथ-साथ मुगलसराय सकलडीहा मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, लगभग 38 मिनट बाद आरपीएफ की सक्रियता के बाद ट्रॉली हटाकर आवागमन शुरू कराया गया।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.