Chandauli News: यातायात पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 517 वाहनों का काटा चालान, 5,85,000 रुपये वसूला जुर्माना.
"प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व यातायात पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली, व्यावसायिक वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए। ताकि रात्रि के समय इनकी दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके"
chandauli
1:35 PM, Nov 8, 2025
Share:


ट्रैक्टर इंजन पर रिफ्लेक्टर लगाते यातायात इंस्पेक्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। यातायात जागरुकता माह नवंबर के अवसर पर यातायात पुलिस और जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 517 वाहनों का चालान किया गया और 5,85,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव ने बी पी हायर सेकंडरी स्कूल दुल्हीपुर में चौपाल लगाकर छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा, यातायात पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली /व्यावसायिक वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए ताकि रात्रि के समय इनकी दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के क्रम में ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थानों) पर रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाए गए। इस कार्यवाही के अंतर्गत जनपद के लक्ष्मी पैलेस और आईपी मॉल के सामने के पास वाहन चालकों को सतर्क करने हेतु रिफ्लेक्टर पट्टियां, तथा “सावधानी बरतें”,“भारी वाहन प्रवेश वर्जित”, “गति सीमा का पालन करें”, “धीरे चलें–सुरक्षित चलें” जैसे संदेश वाले बोर्ड लगाए गए हैं।
इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित यातायात के नियमों के उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की गई है:
- बिना हेलमेट: 367
- नो पार्किंग: 35
- तीन सवारी: 29
- सीट बेल्ट: 12
- बिना वैलिड इनस्योरेंस के वाहन चलाना: 7
- यातायात नियमों का उल्लंघन: 12
विज्ञापन
- गलत दिशा में वाहन चलाना: 15
- गलत नंबर प्लेट: 7
- मागने पर ड्राइविंग लाइसेन्स न दिखा पाना: 7
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना: 5
- जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले: 1
- क्षमता से अधिक सवारी बैठाना: 5
- मांगने पर परमिट सर्टिफिकेट न दिखा पाना: 1
- खतारनाक ढंग से वाहन चलाना: 2
- बिना वैलिड फिटनेस के वाहन चलाना: 4
- मदिरा पीकर वाहन चलाना: 2
- काली फिल्म का प्रयोग: 1
- अन्य: 5
