मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news traffic route will change in chandauli on guru purnima diversion will remain from 28th july evening to 29th july night

Chandauli News: गुरु पूर्णिमा पर चंदौली में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 28 जुलाई शाम से 29 जुलाई रात तक रहेगा डायवर्जन.

“गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए चंदौली पुलिस ने दो दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। कई मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी, जबकि वाराणसी जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।”

chandauli

5:29 PM, Jul 28, 2026

Share:

Chandauli News: गुरु पूर्णिमा पर चंदौली में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 28 जुलाई शाम से 29 जुलाई रात तक रहेगा डायवर्जन.
logo

AI फोटो...

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चंदौली पुलिस ने जनपद में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था 28 जुलाई की शाम 6 बजे से 29 जुलाई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखना और हाईवे व शहर में जाम की स्थिति से बचाव करना है।

डायवर्जन योजना के तहत बिहार की ओर से आने वाले और वाराणसी जाने वाले वाहनों को मुगलसराय-पड़ाव मार्ग की बजाय सीधे एनएच-19 और रिंग रोड के रास्ते भेजा जाएगा। गोधना चौराहा, चकिया तिराहा, एफसीआई तिराहा, साहूपुरी और पीएसी तिराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही निर्धारित रूट के अनुसार संचालित होगी। वहीं लंका मैदान और कोयला मंडी क्षेत्र से पड़ाव की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों को भी निर्देश दिया है कि वे मुख्य सड़क पर ट्रक खड़े न करें। वाहनों की पार्किंग केवल सर्विस लेन या अपने गोदाम परिसर में ही करें, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

विज्ञापन

इसके अलावा कस्बा चंदौली स्थित नए सरकार मठ में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अलग यातायात व्यवस्था लागू की गई है। बिछिया कट से पुलिस लाइन की ओर आने वाले वाहनों को पावर हाउस अंडरपास से वापस मोड़ा जाएगा, जबकि सकलडीहा की ओर से आने वाले वाहन रेलवे ब्रिज दक्षिणी और कमलापति त्रिपाठी अंडरपास के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने से बचें, ताकि गुरु पूर्णिमा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.