ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tragic accident at the railway gate youth riding a bicycle died after being hit by a train

Chandauli News: रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत.

“सैदराजा के बरठी कमरौर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया।”

chandauli

1:51 PM, Jul 28, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत.
logo

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवान और स्थानीय लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैदराजा थाना क्षेत्र के बरठी कमरौर गांव स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार शाम हुए दर्दनाक रेल हादसे में एक 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और सैदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजकुमार (30 वर्ष) निवासी फेसुदा गांव के रूप में हुई है। उनकी ससुराल बरठी कमरौर गांव में है। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह निजी कार्य से साइकिल पर सवार होकर बरठी कमरौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे फाटक पार करते समय अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि राजकुमार अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों एक पुत्री और दो पुत्र को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.