Chandauli News: एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल.
"सैयदराजा पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।"
chandauli
7:46 PM, Jul 11, 2026
Share:


दुर्घटना के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: मानवेंद्र जायसवाल, नौबतपुर, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, कलीस्टर बिंद अपनी पत्नी पुष्पा देवी (45) के साथ बाइक (UP-67 AN-3268) से बिहार के मौहरिया गांव से सैयदराजा बाजार जा रहे थे। नौबतपुर के पास बाइक असंतुलित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कलीस्टर बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
