Chandauli News: सर्विस रोड पर दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस चालक की मौत; बोलेरो की तलाश में जुटी पुलिस.
"पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और चालक की पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।"
chandauli
6:50 PM, Jun 4, 2026
Share:


घटनास्थल पर लगी भीड़ मौके पर मौजूद सदर कोतवाली पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय (चंदौली).
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी अस्पताल के एंबुलेंस चालक की जान चली गई। हाईवे से सर्विस रोड पर उतरते समय हुई इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक जिला मुख्यालय स्थित विवादों बने रहने वाले एक एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस चालक के पद पर कार्यरत था। ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़े साहब ढाबा के समीप सर्विस रोड पर अचानक एक खड़ी कार का दरवाजा खुल गया। दरवाजे से टकराने के कारण बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो उसके ऊपर चढ़ गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और चालक की पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
