मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tragic road accident in chandauli auto rider youth dies four injured including village head

Chandauli News: चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो सवार युवक की मौत,ग्राम प्रधान समेत चार घायल. एक वाराणसी रेफर.

“बबुरी थाना क्षेत्र के बिठवल गांव के समीप मंगलवार देर शाम मुगलसराय-चकिया मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात टेलर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।”

chandauli

10:06 PM, Aug 11, 2026

Share:

Chandauli News: चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो सवार युवक की मौत,ग्राम प्रधान समेत चार घायल. एक वाराणसी रेफर.
logo

टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त और क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी, चंदौली.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के बिठवल गांव के समीप मंगलवार देर शाम मुगलसराय-चकिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लतीफ शाह में पिकनिक मनाकर गंजख्वाजा लौट रहे लोगों से भरे ऑटो में अज्ञात टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 28 वर्षीय राहुल की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Img

बताया जा रहा है कि ऑटो में ग्राम प्रधान सूरज समेत पांच लोग सवार थे। सभी लतीफ शाह से पिकनिक मनाकर गंजख्वाजा लौट रहे थे। इसी दौरान बिठवल गांव के पास तेज रफ्तार टेलर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में राहुल की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान सूरज, विशाल, लड्डू और ऑटो चालक रवि घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकिया पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रेलर चालक को ट्रेलर सहित कब्जे में ले लिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सूरज को वाराणसी तांबा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.