ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news trailer truck collides with a parked truck loaded with ballast from behind cleaner dies driver s condition critical

Chandauli News: गिट्टी लदी खड़ी ट्रक में पीछे से ट्रेलर ट्रक ने मारी टक्कर, क्लीनर की मौत, चालक की हालत गंभीर.

"सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात दो ट्रकों की टक्कर की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर ट्रक के केबिन में फंसे चालक और क्लीनर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ क्लीनर को मृत घोषित कर दिया गया। चालक की पहचान हो गई है। क्लीनर की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है"

chandauli

10:34 AM, Oct 25, 2025

Share:

Chandauli News: गिट्टी लदी खड़ी ट्रक में पीछे से ट्रेलर ट्रक ने मारी टक्कर, क्लीनर की मौत, चालक की हालत गंभीर.
logo

ट्रेलर ट्रक के केबिन में फंसे चालक को निकालते सदर कोतवाल और एनएचएआई के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव के पास शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे-19 पर सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रेलर ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें चालक व क्लीनर फंस गए।  स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व NHAI की टीम ने दोनों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां क्लीनर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि चालक का इलाज चल रहा है।

Img

जानकारी के अनुसार सोनभद्र से गिट्टी लेकर बिहार जा रही ट्रक लाइलपुर के पास खड़ी थी। तभी राजस्थान से मुल्तानी मिट्टी लेकर बिहार जा रही ट्रेलर पीछे से टक्कर मार दी। हादसे से बिहार की तरफ आने-जाने वाला मार्ग बंद हो गया। 

रेस्क्यू कर घायल दोनों को NHAI की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। चालक को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। चालक की पहचान अजमेर (राजस्थान) निवासी आनंद पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू कराया गया। 

Img

सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात दो ट्रकों की टक्कर की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर ट्रक के केबिन में फंसे चालक और क्लीनर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ क्लीनर को मृत घोषित कर दिया गया। चालक की पहचान हो गई है। क्लीनर की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.