Chandauli News: अवैध वसूली के आरोप में परिवहन विभाग का सिपाही गिरफ्तार, एआरटीओ टीम पर भी उठे सवाल.
"पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।"
chandauli
8:58 AM, Mar 13, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। जिले में परिवहन विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें ट्रांसपोर्टरों से कथित रूप से अवैध वसूली करने के आरोप में एक सिपाही को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।मामले मुकदमा दर्ज कर सीओ सदर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर के ट्रांसपोर्टर सुनील यादव ने आरोप लगाया कि चंदौली एआरटीओ की टीम द्वारा जिले में इंट्री के नाम पर रूपये कि डिमांड कि जाती है। रूपये न देने पर मिर्ज़ापुर बॉर्डर से वाहन को चंदौली जिले कि सीमा में लाकर चालान और सीज कर देते है।
विज्ञापन
आरोप है कि पैसे न देने पर वाहनों को रोककर चालान या सीज करने की चेतावनी दी जाती थी, जिससे परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिकायत सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में ARTO टीम के एक सिपाही की भूमिका सामने आने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि कुछ वाहनों से हर महीने एक निश्चित रकम मांगे जाने की बात कही जा रही थी। उनका आरोप है कि इस तरह की कार्रवाई से परिवहन कारोबार पर आर्थिक दबाव पड़ता है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
