Chandauli News: मानव जीवन में जलवायु एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहयोगी पेड़ पौधे.
"क्षेत्रीय वन अधिकारी रामप्रकाश मौर्य ने पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में पौधारोपण के महत्व को बताते हुए हर परिवार को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की बात कही, ताकि मानव जीवन सुरक्षित रह सके"
chandauli
6:41 PM, Oct 8, 2025
Share:


निबंध प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता का निरीक्षण करते चंदौली रेंजर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। वन विभाग के चंदौली रेंज अंतर्गत सेंट जॉन्स स्कूल कटशिला चंदौली में वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामप्रकाश मौर्य, क्षेत्रीय वन अधिकारी, ने पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में पौधारोपण के महत्व को बताते हुए हर परिवार को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की बात कही, ताकि मानव जीवन सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर छविनाथ त्रिपाठी, उप-क्षेत्रीय वन अधिकारी, रवि कुमार सिंह, उप-क्षेत्रीय वन अधिकारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, वन दरोगा, देव कृष्ण तिवारी, प्रभात कुमार, वनरक्षक, तेज़बली पांडेय और धीरज वर्मा, वन विभाग की ओर से उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की ओर से फादर जोबी जॉन, सिस्टर रोस ली, अध्यापक प्रकाश पाल, आशुतोष चौधरी, अजय कुमार रॉय, मनोज कुमार सिंह और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।



