Chandauli News: सवारियों से भरे ऑटो पर गिरा पेड़, तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल, चालक ट्रामा सेंटर रेफर.
"सैयदराजा कस्बे में सवारियों से भरी ऑटो पर अचानक पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। इस घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को देखकर तत्काल आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ ऑटो चालक की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया"
chandauli
8:39 PM, Aug 24, 2025
Share:


पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर के समीप सैयदराजा मार्केट में आने वाली पुरानी जीटी रोड के किनारे पीडब्ल्यूडी के क्षेत्र में स्थित पुराना पीपल का सूखा पेड़ अचानक चलती टेंपो पर गिर गया। जिससे सवार तीन महिलाओं समेत टेंपो चालक घायल हो गए। जिसमें टेंपो चालक की हालत गंभीर है। उसे तत्काल वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि टेंपो चालक ओमप्रकाश सवारी बैठाकर चंदौली सैयदराजा की तरफ आ रहा था। ज्यों ही चालक जेठमलपुर मोड़ से पुरानी जीटी रोड सैयदराजा की तरफ आ रहा था।
दुर्घटना का कारण बना सड़क किनारे सूखा पेड़
विज्ञापन
तभी अचानक सूखा पीपल पेड़ की डाल टेंपो के ऊपर गिर पड़ा। जिसमें सवार तीन महिलाएं एवं एक चालक चपेट में आ गए। पुलिस को सूचना देकर ग्रामीण घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां टेंपो चालक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर को रेफर कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो टेंपो चालक ओमप्रकाश जेठमलपुर गांव का निवासी है। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं लोगों द्वारा टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। संयोग अच्छा रहा कि टेंपो के पीछे नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर भी आ रहे थे, जो अपने वाहन सहित बाल-बाल बच गए।



